Shimla,Sanju (TSN)-भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की हालिया कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने इसे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का सटीक जवाब बताया, जिसमें कई निर्दोष नागरिक मारे गए थे।
सुधीर शर्मा ने बताया कि हमले के बाद देश में व्यापक आक्रोश था। इस परिस्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विदेश दौरे को बीच में ही रोककर सुरक्षा से जुड़ी उच्चस्तरीय बैठकें कीं और सेना को आवश्यक कार्रवाई के लिए पूर्ण स्वतंत्रता दी। इसके बाद सेना ने सीमापार जाकर नौ आतंकी अड्डों को निशाना बनाया, जिनमें आतंकियों को प्रशिक्षण देने की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शर्मा ने विश्वास जताया कि इस तरह के कड़े जवाब भविष्य में किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधियों को हतोत्साहित करेंगे।
