बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ ने मांगों को पूरा नहीं करने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर रोष रैली निकाली गई । इन कामगारों का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से जहां मजदूरों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है। वहीं इसके अलावा सरकार की ओर से मजदूरों के लिए चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी अंकुश लगा दिया गया है। जिसका खामियाजा मजदूर वर्ग को भुगतना पड़ रहा है ।
संघ की ओर से श्रम अधिकारी बिलासपुर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी दिया गया। वहीं जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली गईं । इस दौरान मजदूरों की ओर से सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से कई मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कामगारों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है। वहीं अन्य कई योजनाओं पर भी अंकुश लगाया गया है,हालांकि इससे पहले भी प्रशासन व सरकार को इस बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक मांगों का पूरा नहीं किया गया है। जिसके चलते यदि जल्द ही सरकार व प्रशासन की ओर से मजदूर वर्ग की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मजबूरी में उग्र आंदोलन करना पड़ेगा वहीं यदि आवश्यकता हुई तो उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा ।
हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ अपनी मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर....सरकार के खिलाफ की खूब नारेबाजी
Leave a comment
Leave a comment
