ऊना,राकेश(TSN)-ऊना जिला में हिमाचल प्रदेश निगम सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण संगठन ऊना ने आज अपनी मांगों को लेकर एक अहम बैठक की और उन्होंने पेंशन और वित्तीय लाभ मेडिकल बिल के भुगतान को न किए जाने को लेकर हिमाचल सरकार पर हल्ला बोला.
पेंशन व वित्तीय लाभ और मेडिकल बिलो के भुगतान न किए जाने से नाराज
सेवानिवृत्ति कर्मचारी कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष किशोरी लाल ने जानकारी देते हुए बताया की सरकार द्वारा पेंशन व अन्य वित्तीय लाभ मेडिकल बिलों का भुगतान और 1-1-16 से लेकर DA का एरिया का भुगतान नए वेतनमान का एरिया तक अभी तक नहीं दिया गया है.हिमाचल सरकार के अब तक के कार्यकाल को लेकर एचआरटीसी पेंशनरो को एक फूटी कौड़ी तक सरकार ने अभी तक नहीं दी है.हमारे मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है. हमें इलाज करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि हमारे मेडिकल बिल और वित्तीय लाभ का भुगतान तत्काल किया जाए.उन्होंने कहा की सरकार के खिलाफ धरना देने के बाद भी सरकार नहीं जागी है और ना ही निगम सेवानिवृत्ति कर्मचारी कल्याण संगठन को वार्तालाप के लिए सरकार ने अभी तक नहीं बुलाया है.उन्होंने कहा की 14 और 15 अक्टूबर को हर जिला मुख्यालय पर एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा बा 16 अक्टूबर को शिमला मुख्यालय के सामने निगम सेवा निवृत्ति कर्मचारी कल्याण संगठन इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करेगा ताकि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करें.
