शिमला : कमल भारद्वाज – हिमाचल प्रदेश राजभवन अब आम जनता के लिए खुल गया है। बार्नस कोर्ट जो अब राजभवन है 1832 में निर्मित ब्रिटिश समय का एक विरासत भवन है। भारत-पाकिस्तान के बीच में 1972 में हुए समझौते सहित इस भवन का ऐतिहासिक महत्व है।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि राजभवन आम जनता के लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन को जनता के लिए खोलने का काम किया। राजभवन को जनता के लिए खोलने से जनता को यहां के ऐतिहासिक महत्व पता लगेगा। 1972 का समझोता यहां हुआ। विशेष अनुमति के बाद अन्य दिनों में भी बाहर से लोग यहां आ सकते है। उन्होंने कहा कि भवन के दर्शनीय होने के बावजूद लोग दर्शन नहीं कर पाते थे। बच्चे दिवांगजन के लिए मुफ्त जबकि अन्य के लिए 30 रुपए शुल्क देना होगा।
हिमाचल में आई आपदा पर राज्यपाल ने ये कहा
हिमाचल में आई आपदा पर गवर्नर ने कहा कि उन्होंने आपदा ग्रसित जगहों का दौरा किया है। पीएम और गृह मंत्री से मिला हूं केंद्र मदद कर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पीएम और केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं। शिमला में हो रहे हादसों पर राज्यपाल ने कहा कि नगर नियोजको को सोचने की जरूरत है किस तरह से निर्माण होना चाहिए। जिस तरह से यहां निर्माण हुआ है नक्शे के अनुसार ही हुआ होगा। नगर नियोजकों सरकार के साथ बैठक कर विचार करने की जरूरत है जिससे पुराने शिमला के स्वरूप को बचाया जा सकें।
