By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला की ठंडी वादियों में भक्तों की पहली पसंद बनीं मां गुणा देवी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला की ठंडी वादियों में भक्तों की पहली पसंद बनीं मां गुणा देवी
himachalReligion

धर्मशाला की ठंडी वादियों में भक्तों की पहली पसंद बनीं मां गुणा देवी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/06/16 at 11:03 AM
Share

Dharamshala, 16 June-जहां एक ओर मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर लोगों को बेहाल कर रहा है, वहीं पहाड़ों की ठंडी और सुकून देने वाली फिजाएं लोगों के लिए राहत का ठिकाना बन चुकी हैं। इसी राहत और आध्यात्मिक सुकून की तलाश में लोग हिमाचल की वादियों की ओर रुख कर रहे हैं। धर्मशाला की पहाड़ियों में स्थित मां गुणा देवी का मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।

ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक बीण की धुन के साथ पगडंडियों पर बढ़ते ये लोग किसी आम यात्रा पर नहीं बल्कि मां गुणा देवी की शरण में जा रहे श्रद्धालु हैं। धौलाधार की तलहटी में बसे इस मंदिर तक पहुंचने का रास्ता भले ही कठिन है, लेकिन श्रद्धा और आस्था हर चुनौती को छोटा बना देती है। हर वीकेंड यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जो ना सिर्फ गर्मी से राहत पाने बल्कि आध्यात्मिक सुकून हासिल करने के लिए इस स्थल को चुनते हैं।यहां आने वालों को एक साथ कई अनुभव मिलते हैं – पहाड़ी सौंदर्य, शीतल मौसम, पारिवारिक सैर, और मां के दर्शन की आत्मिक शांति।

गर्मी से राहत और आस्था दोनों का केंद्र

धर्मशाला से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित यह मंदिर गद्दी समुदाय की कुलदेवी मानी जाती हैं। यहां पहुंचने के लिए भक्तों को 5-7 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पैदल तय करनी पड़ती है। यह सफर थकाऊ जरूर होता है, लेकिन मां के दर्शन के बाद हर थकान, हर परेशानी जैसे खत्म हो जाती है।यही वजह है कि गुणा माता का यह मंदिर ना केवल हिमाचल बल्कि देश और विदेश से भी आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। गर्मी में राहत और मन की शांति की तलाश कर रहे लोग यहां आकर खुद को फिर से तरोताजा महसूस करते हैं।

पर्यटकों ने साझा किया अपना अनुभव

नेहा, पर्यटक, चंडीगढ़: “मैं चंडीगढ़ से धर्मशाला घूमने आई हूं। गुणा माता मंदिर के बारे में बहुत सुना था, पर कभी आना नहीं हुआ। इस बार छुट्टियों में मौका मिला। यहां का मौसम बहुत सुहावना है, चंडीगढ़ में काफी गर्मी है। माता के दर्शन कर मन को बहुत सुकून मिला।”सिर्फ नेहा ही नहीं, चंडीगढ़ से आए संगीता और विराज भी इस अनुभव को शब्दों में बयान करते नहीं थकते।

मंदिर के पुजारी का कहना ये

मंदिर के पुजारी अशोक बताते हैं कि हर साल यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं और गर्मियों के मौसम में इनकी संख्या कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि मां गुणा देवी मूलतः धौलाधार की ऊंची चोटियों पर विराजमान थीं, लेकिन भक्तों की सुविधा और भलाई के लिए वे वर्तमान स्थान पर आकर विराजी हैं।

TAGGED: Dharamshala Maa Guna Devi
Chandrika June 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्टोर रूम में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग, 5 लाख रुपये का नुकसान
Next Article हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने कई IAS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?