By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की सीनियर महिला टीम चेन्नई रवाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की सीनियर महिला टीम चेन्नई रवाना
himachalNews

राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की सीनियर महिला टीम चेन्नई रवाना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/31 at 5:35 PM
Share
Nahan, Satish Sharma-:4 से 11 जनवरी तक चेन्नई में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की सीनियर महिला बास्केटबॉल टीम आज जिला मुख्यालय नाहन से रवाना हो गई। टीम को रवाना करने के लिए नाहन के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित इस महिला टीम के लिए नाहन में 12 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया था।टीम को रवाना करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान, सरकारी नौकरियां और नकद पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई नई योजनाएं भी लागू की गई हैं।हिमाचल प्रदेश महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान तमन्ना ने बताया कि टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि टीम में सभी चयनित खिलाड़ी अनुभवी और प्रतिभाशाली हैं और इस बार टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
TAGGED: Nahan Himachal senior women's team
Chandrika December 31, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नशे के खिलाफ खड़ी महिलाओं पर केस दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण: जयराम ठाकुर
Next Article टांडा अस्पताल से लेकर राशन डिपुओं तक बदहाली: विधायक पवन काजल का कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?