By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मेडल जीतने के बाद हिमाचली खिलाड़ियों में खुशी, अब सुक्खू सरकार से खेल नीति में बदलाव की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मेडल जीतने के बाद हिमाचली खिलाड़ियों में खुशी, अब सुक्खू सरकार से खेल नीति में बदलाव की मांग
himachalpolitical

मेडल जीतने के बाद हिमाचली खिलाड़ियों में खुशी, अब सुक्खू सरकार से खेल नीति में बदलाव की मांग

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/10/17 at 1:38 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): एशियन गेम्स में भारत में बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं।  भारत ने इस बार एशियाई गेम्स में 107 मेडल जीते हैं।  खास बात यह रही कि जब भारत ने मेडल की सेंचुरी लगाई, तब 100 वां मेडल भारतीय महिला कबड्डी टीम के नाम रहा। इस महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश की भी चार खिलाड़ी शामिल थी। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की ओर से आज इन महिला खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान इन महिला खिलाड़ियों ने सरकार से खेल नीति में बदलाव करने की मांग उठाई हैं।
एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें मेडल जीतने की बेहद खुशी है, लेकिन वह हिमाचल प्रदेश सरकार से चाहती है कि सरकार खेल नीति में बदलाव करें। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से केवल 15-15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में यह पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपए तक हैं।
एशियन गेम्स में भी मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सरकार मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड सी की नौकरी देती हैं। खिलाड़ी चाहे एक मेडल जीते या फिर दस, हर खिलाड़ी को ग्रेड सी की नौकरी की ऑफर की जाती हैं। ऐसे में सरकार को अपनी खेल नीति में बदलाव करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि सरकार खेल नीति में बदलाव करें और इन खिलाड़ियों के सम्मान के बारे में भी सोचे। मौजूदा वक्त में यह सभी खिलाड़ी दूसरे राज्यों में नौकरी कर रही हैं।
TAGGED: change, demanding, Himachali players, medal, Shimla, Sukhu government, winning
admin October 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सैलानियों को उदयपुर का नजारा दिखाएगा वन विभाग,विधायक रवि ठाकुर ने किया शिलान्यास
Next Article भरमाड़ में 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप का किया उद्घाटन खेती के ढांचे में लाया जाएगा बदलाव: चंद्र कुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?