By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भरमाड़ में 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप का किया उद्घाटन खेती के ढांचे में लाया जाएगा बदलाव: चंद्र कुमार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भरमाड़ में 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप का किया उद्घाटन खेती के ढांचे में लाया जाएगा बदलाव: चंद्र कुमार
himachalNews

भरमाड़ में 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप का किया उद्घाटन खेती के ढांचे में लाया जाएगा बदलाव: चंद्र कुमार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/17 at 1:42 PM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के भरमाड़ में 62 लाख रुपए की लागत से तैयार नलकूप का उद्घाटन सोमवार को ज्वाली में कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेत तक पानी पहुंचा कर खेती के ढांचे में बदलाव लाया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार तत्परता से कार्य कर रही हैं।
कृषि मंत्री ने बताया कि इस नलकूप के लगने से क्षेत्र में जलवृद्धि होने के साथ लगभग 63 किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी, इससे करीब 17.05 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने बताया कि भरमाड़ क्षेत्र में सिंचाई ओर पेयजल सुविधा को सुचारू बनाए रखने के लिए नाबार्ड के तहत 10 करोड़ रुपए की लागत से 15 नलकूप लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 22 और ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर हैं। इसके अलावा विधायक प्राथमिकता के तहत 15 और नलकूप लगाने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिनकी डीपीआर तैयार की जा रही हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में नलकूपों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे यहां की जमीन को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा जो किसानों को अपनी खेती के ढांचे में बदलाव लाने ओर उनकी आर्थिकी मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लोगों के हितों को ध्यान में रख कर नए-नए फैसले लेने के साथ उन्हें निश्चित समयावधि में धरातल पर लागू किया जा  रहा हैं ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने एवम उनके स्थाई पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज घोषित किया हैं। प्रभावितों के घरों के पुनर्निर्माण के लिए जहां मुआवजे में कई गुणा इजाफ़ा किया गया हैं, वहीं फसलों को हुए नुकसान के लिए प्रभावित किसानों के मुआवजे में भी बढ़ोतरी की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के राजस्व संबंधित कार्यों के समयबद्ध निपटारे के लिए राज्य सरकार की ओर से नया राजस्व संसोधन विधेयक पारित किया गया है जिससे निशानदेही, तकसीम, इंतकाल सहित अन्य राजस्व कार्यों में शीघ्र निपटारा सुनिश्चित होगा।
कृषि मंत्री ने इस मौके पर जनसमस्याएं भी सुनीं ओर अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष के समयबद्ध निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय निवासी गुरचरण सिंह ने कृषि मंत्री के माध्यम से आपदा राहत कोष के लिए 5100 रूपए की राशि प्रदान  की।
TAGGED: Bharmaad, Chandra Kumar, Changes, farming, Inauguration, nurpur, structure, tube well
admin October 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मेडल जीतने के बाद हिमाचली खिलाड़ियों में खुशी, अब सुक्खू सरकार से खेल नीति में बदलाव की मांग
Next Article अब बिलासपुर जिला की महिलाएं भी हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट में दिखाएंगी अपना हुनर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?