By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किरतपुर मनाली नेशनल हाइवे से हिमाचल के पर्यटन उद्योग को होगा बड़ा लाभ, 10343 करोड़ आई लागत: जयराम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > किरतपुर मनाली नेशनल हाइवे से हिमाचल के पर्यटन उद्योग को होगा बड़ा लाभ, 10343 करोड़ आई लागत: जयराम
himachalpolitical

किरतपुर मनाली नेशनल हाइवे से हिमाचल के पर्यटन उद्योग को होगा बड़ा लाभ, 10343 करोड़ आई लागत: जयराम

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/05/23 at 12:30 AM
Share
भावना शर्मा,शिमला: हिमाचल प्रदेश कनेक्टिविटी के मामले में काफी पीछे रहा था, हिमाचल प्रदेश में सड़क बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और इसमें काफी पैसे की लागत भी होती है। पर पिछले 5 साल में जब हमारी भाजपा की सरकार हिमाचल प्रदेश में थी तो हमने सबसे श्रेष्ठ प्राथमिकता हिमाचल की कनेक्टिविटी को दी चाहे वह रोड, ट्रेन या एयर के माध्यम से हो । हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार है कि पिछले 5 साल में 2700 किलोमीटर सड़क निर्माण हुआ हैं। यह बात भाजपा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 39 हजार कुल सड़क लंबाई जनता को उपलब्ध हैं और अगर इसमें देखा जाए तो 20 हजार किलोमीटर सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी हैं। अगर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ना होती तो 50 फ़ीसदी से ज्यादा पंचायतें आज सड़कों से ना जुड़ पाती। इसके लिए हम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं।
जयराम ने कहा की आज मुझे गर्व है कि हिमाचल प्रदेश में जिस प्रकार से फोरलेन का कार्य चल रहा हैं। यह कल्पना से परे हैं। जिस तेज गति से यह काम हो रहा है उसे हिमाचल प्रदेश के विकास और पर्यटन को बहुत बढ़ावा मिलने जा रहा हैं।
अगर हम किरतपुर से मनाली तक के नेशनल हाईवे की बात करें तो इसके तहत कई चरणों में काम हुआ हैं। इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 159.38 किलोमीटर होगी और इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट पर कुल लागत 10343 करोड़ होने जा रही हैं। इससे इस मार्ग की लंबाई में 49 किलोमीटर की कमी आई है और इससे लग भाग जनता का साढ़े पांच घंटे की बचत होगी।
उन्होंने कहा की इस प्रोजेक्ट के तहत किरतपुर से नेर चौक की कुल लंबाई 84.38 किलोमीटर है जिसपर 3000 करोड़ कर्च हुआ है, इसी प्रकार नेर चौक से पंडोह तक की कुल लंबाई 27 किलोमीटर है और इसकी लागत 1500 करोड़ होगी, पंदोह से टकोली कुल लंबाई 19 किलोमीटर है और इसपर लागत 3700 करोड़ होगी, टकोली से कुल्लू की कुल लंबाई 29 किलोमीटर है और इसपर लागत 1400 करोड़ होगी और कुल्लू से मनाली की कुल लंबाई 37.3 किलोमीटर है एवं इसपर लागत 743 करोड़ होगी।
लंबाई और समय की दृष्टि से किरतपुर से नेर चौक 37 किलोमीटर 3 घंटे, नेर चौक से पंडोह तक 27 किलोमीटर 1 घंटा, पंडोह से टकोली 5 किलोमीटर 1 घंटा और टकोली से कुल्लू 2 किलोमीटर आधा घंटा कम होगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस फोरलेन के निर्माण से अंतरराष्ट्रीय प्रत्यक्ष थाली मनाली को बड़ा लाभ होगा, एम्स में आने वाले मरीजों का आवागमन तेज होगा और एसीसी सीमेंट प्लांट के पास ट्रेफिक कंजेशन कम होगा।
उन्होंने कहा कि इस नेशनल हाईवे में जो टनल बनेगी वह आने वाले पर्यटक के लिए एक बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र होगी। आज अटल टनल को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया भी कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया है कि अगर वह इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करें तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। इस प्रोजेक्ट की तीन हिस्सों का उद्घाटन किया जाएगा जिसकी कुल लागत एक ही 8100 करोड़ होगी।
TAGGED: benefit, himachal, industry, Kiratpur Manali, National Highway, Shimla, Tourism
admin May 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनाली में मोटरसाइकिल तोड़फोड़ की घटना के बाद गर्माया माहौल,ब्यास पुल के पास किया गया चक्का जाम
Next Article IIT मंडी में बोले जयराम ठाकुर…विदेशी भी अपना रहे भारतीय संस्कृति, पांव छूकर हो रहा पीएम का स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?