By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: IIT मंडी में बोले जयराम ठाकुर…विदेशी भी अपना रहे भारतीय संस्कृति, पांव छूकर हो रहा पीएम का स्वागत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > IIT मंडी में बोले जयराम ठाकुर…विदेशी भी अपना रहे भारतीय संस्कृति, पांव छूकर हो रहा पीएम का स्वागत
himachalNews

IIT मंडी में बोले जयराम ठाकुर…विदेशी भी अपना रहे भारतीय संस्कृति, पांव छूकर हो रहा पीएम का स्वागत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/23 at 11:32 AM
Share

मंडी : धर्मवीर – पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि आज विदेशी भी भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं। किसी देश के प्रमुख का पांव छूकर भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करना इसी बात का परिचायक है। आज देश मजबूत हाथों में हैं और निरंतर विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। यह बात उन्होंने बीती शाम आइआइटी मंडी में युवा संगम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। यहां उन्होंने गोवा राज्य से आए 45 स्टूडेंट्स के साथ मुलाकात की और उनसे उनकी हिमाचल यात्रा के बारे में जाना।

एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलग सोच का परिणाम

जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत कभी इकॉनमी में 11वें, 12वें स्थान पर होता था और आज 5वें स्थान पर है जोकि पूरे देश वासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज देश के उत्थान में हर नागरिक का अहम योगदान है और इस योगदान को भविष्य में भी इसी तरह से बनाए रखने की जरूरत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। आज एक राज्य को दूसरे राज्य की संस्कृति और सभ्यता सहित वहां हुए विकास कार्यों को जानने का मौका मिल रहा है। इसके लिए सिर्फ पड़ोस के राज्यों को आपस में नहीं जोड़ा गया बल्कि ऐसे राज्यों को आपस में जोड़ा गया है जिनकी संस्कृति बिल्कुल भिन्न है। उन्होंने कहा कि केरल की एक बच्ची ने हिमाचली गाना गया है जोकि इस बात का परिचायक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को कितनी गहराई तक असर हो रहा है।इस मौके पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और आइआइटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहेरा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। समारोह के बाद गोवा से आए सभी बच्चे वापिस अपने राज्य के लिए रवाना हो गए।

TAGGED: Mandi IIT Yuva Sangam Program
Chandrika May 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किरतपुर मनाली नेशनल हाइवे से हिमाचल के पर्यटन उद्योग को होगा बड़ा लाभ, 10343 करोड़ आई लागत: जयराम
Next Article सुंदरनगर में बेकाबू आल्टो कार चालक ने रौंदे प्रवासी मजदूरों के तीन बच्चे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?