By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच हिमालय सृजन सम्मान से नवाजेगा तीन रचनाकारों को
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच हिमालय सृजन सम्मान से नवाजेगा तीन रचनाकारों को
himachalNews

हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच हिमालय सृजन सम्मान से नवाजेगा तीन रचनाकारों को

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/12/17 at 5:33 PM
Share

शिमला,17 दिसंबर(TSN)-हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच ने तीन रचनाकारों के सम्मान की घोषणा की. इसमें डॉ.हेमराज कौशिक को जीवन उपलब्धि सम्मान और जगदीश बाली तथा डॉ.सत्यनारायण स्नेही को हिमालय सृजन सम्मान दिया जाएगा ।

साहित्य सृजन में किए जा रहे उत्कृष्ट काम के लिए किया जाएगा सम्मानित

बता दें कि हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा हिमाचल प्रदेश के तीन हिंदी रचनाकारों को उनके साहित्य सृजन में किए जा रहे उत्कृष्ट सृजन के लिए वर्ष 2024 के साहित्य सम्मानों की घोषणा की गई है।हिंदी आलोचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन के लिए वरिष्ठ लेखक आलोचक डॉ.हेमराज कौशिक को “जीवन उपलब्धि सम्मान” तथा जगदीश बाली और डॉ.सत्यनारायण स्नेही को कविता और आलोचना के क्षेत्र में निरंतर सृजन के लिए “हिमालय साहित्य सृजन सम्मान” से नवाजा जाएगा। यह जानकारी हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के अध्यक्ष प्रख्यात साहित्यकार एस आर हरनोट ने आज मीडिया को दी।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ आलोचक और शिक्षाविद डॉ. हेमराज कौशिक पिछले चार दशकों से साहित्य सृजन में सक्रिय हैं और हिंदी आलोचना में वे निरंतर महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनकी अब तक आलोचना की 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है जिनमें अमृतलाल नागर के उपन्यास, निर्मल वर्मा :व्यक्तित्व एवं कृतित्व,यशपाल का साहित्य:के विविधा आयाम,हिंदी आलोचना:स्थितिवेवनम गति और कथा समय की गतिशीलता प्रमुख हैं। वे लगातार देश के प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं ने लिख रहे हैं।हिमाचल के कहानीकारों पर प्रति सप्ताह प्रकाशित हो रही श्रृंखला खासा चर्चित है। उन्हें कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं जिनमें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, सरस्वती सम्मान,हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड और वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार मुख्य हैं। जिला सोलन के बातल कस्बे में वर्ष 1949 में जन्मे डॉ.हेमराज कौशिक ने हिमाचल शिक्षा विभाग में सैंतीस वर्षों तक हिंदी प्राध्यापक और प्रधानाचार्य के पदों पर सेवाएं दी हैं।

एस आर हरनोट ने जानकारी दी कि दूसरे और तीसरे सम्मानित होने वाले लेखक जगदीश बाली और सत्यनारायण स्नेही हैं।शिमला जिले के सुदूर गांव आहर में वर्ष 1971 में जन्में जगदीश बाली समान रूप से हिंदी और अंग्रेजी में लिखते हैं और जानेमाने कवि,आलोचक,कॉलमनिस्ट और मोटीवेटर हैं।”चल चला चल” इनकी पहली हिंदी की बेस्ट सेलर पुस्तक रही है।अंग्रेजी में इनकी “द स्पार्क इज़ विदिन यू” पुस्तक खूब चर्चित है।बाली ने इंडियन एक्सप्रैस में बतौर उप संपादक भी कार्य किया है।वे एक प्रखर व अभिप्रेरक वक्ता और कुशल मंच संचालक के रूप में लोकप्रिय हैं। इसी वर्ष इनका कविता संग्रह भी प्रकाशित हो रहा है।

हिमालय मंच के अध्यक्ष ने बताया कि डा. सत्यनारायण स्नेही चर्चित युवा आलोचक और कवि हैं तथा अनवरत सृजनरत है। उनकी अब तक पांच मौलिक और कई संपादित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।इंटरनेट पर मेरा गांव कविता पुस्तक और समकालीन कविता का लोक,समकालीन कविता में लोक चेतना,अनुवाद विज्ञान,हिंदी व्याकरण एवं रचना,तकनीकी युग में भाषा और साहित्य पुस्तकों के साथ कई संपादित पुस्तकें और अनेक शोध पत्र प्रकाशित हैं। स्नेही हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेशन के पद पर कार्यरत हैं। शिमला जिले के धरेच गांव में वर्ष 1974 में जन्मे स्नेही विद्यार्थियों और साहित्यकारों में लोकप्रिय चेहरा है.हिमालय मंच द्वारा इससे पूर्व हिमालय साहित्य मंच की स्थापना के बाद अनेक वरिष्ठ,युवा और छात्रों तथा शारीरिक रूप में अक्षम प्रतिभाओं को सम्मानित किया है।

TAGGED: Culture and Environment Forum, Shimla Himalaya Literature
Chandrika December 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायक अजय सोलंकी बोले… शीतकालीन सत्र में उठाए जाएंगे नाहन विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे..
Next Article जयराम ठाकुर बोले..जवाबदेही से घबरा रही सरकार, छोटा किया सत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?