By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन
himachalNews

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/06/24 at 7:24 PM
Share

धर्मशाला, राहुल-:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के आठ होटलों को निजी हाथों में सौंपने के सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ निगम कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को प्रदेशभर से आए एचपीटीडीसी कर्मचारियों ने धर्मशाला स्थित निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के फैसले का विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि एचपीटीडीसी के होटल प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं और इन्हें किसी भी सूरत में निजी हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ से संबंधित संगठन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार से निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिन आठ होटलों को ऑपरेट, मेंटेन और वैल्यू (ओएनवी) आधार पर निजी क्षेत्र को सौंपने की तैयारी की जा रही है, वे सभी निगम की आय के प्रमुख स्रोत हैं।कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की यह पहल पर्यटन निगम को धीरे-धीरे कमजोर करने की दिशा में कदम है। शर्मा ने कहा कि यदि इस वर्ष आठ होटल निजी हाथों में दिए गए तो भविष्य में और अधिक होटलों का निजीकरण किया जा सकता है, जिससे निगम का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन स्वयं 110 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर का दावा कर रहा है, ऐसे में लाभकारी होटलों को निजी हाथों में सौंपने का औचित्य समझ से परे है। उनका कहना था कि इस निर्णय का असर केवल कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि निगम के अधीन संचालित होटल प्रबंधन संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के रोजगार अवसरों पर भी पड़ेगा।प्रदर्शन के बाद कर्मचारी संघ ने निगम के प्रबंध निदेशक के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर आठों होटलों को निजी हाथों में न सौंपने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

TAGGED: Shimla Employees against the privatization of eight HPTDC hotels
Chandrika June 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण
Next Article खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

MP Anurag Thakur

तिरंगा यात्रा में अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, FCRA को लेकर भी साधा निशाना

Ago

पेंटिंग्स में दिखा बदलते शिमला का रंग, अक्षत तंवर और क्रिदय चौहान रहे अव्वल

Ago

मां नैना देवी के दरबार पहुंचे विधायक रणधीर शर्मा, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की जताई उम्मीद

Ago

मंडी में कल अरिरूद्ध सिंह फहराएंगे तिरंगा, आज तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?