विकास शर्मा, चिंतपूर्णी : हिंदी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र ओर छात्राओं ने हिंदी के बारे में चर्चा की और बताया संविधान सभा ने लंबी चर्चा के बाद 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा के संबंध में व्यवस्था की गई तब से लेकर आज तक 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर रितु जसवाल एसोसिएट प्रोफेसर अंग्रेजी डॉ. ज्योति शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी डॉ. ऋचा शर्मा ,असिस्टेंट प्रोफेसर गणित, असिस्टेंट लाइब्रेरियन नीलम कुमारी, महेश कुमार पराशर वरिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।
