अनिल कुमार, किन्नौर : जिला किन्नौर के लिप्पा गांव के मध्य किरंग खड़ में एक स्थानीय ठेकेदार की ओर से सड़क के अवैध निर्माण क़ा मामला सामने आया है जिसमे उक्त स्थानीय ठेकेदार को वन रक्षक मनोज की ओर से रोकने की कोशिश की तो उक्त ठेकेदार ने वन रक्षक मनोज कुमार पर हमला किया और गाली गलौच भी की है। यह वीडियो मौक़े पर वन रक्षक मनोज कुमार ने रिकॉर्ड कर इसकी जनक मीडिया को दी है।
वन रक्षक मनोज क़ा कहना है कि 12 सितंबर को उनकी ड्यूटी लिप्पा क्षेत्र ने लगी थी। इस बीच उन्हें लिप्पा खड़ मे बड़ी बड़ी मशीने कुछ मजदूर काम करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मे ज़ब वह खड्ड के समीप गए तो खड़ के समीप अवैध तरीके से सड़क निर्माण किया जा रहा था और खड्ड के समीप बड़ी बड़ी मशीने खुदाई कर रही थी जिसकी कोई परमिशन भी नहीं थी। ऐसे में ज़ब उन्होंने मौके पर काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की तो लिप्पा के स्थानीय ठेकेदार श्याम लाल नामक व्यक्ति क़ा नाम मजदूरों ने उन्हें बताया। जैसे ही वन रक्षक की तरफ से सड़क के अवैध निर्माण रोकने का प्रयास किया गया तो तुरंत ठेकेदार श्याम लाल भी मौक़े पर सामने आया और बिना वजह गाली गलौच करने के साथ मारपीट भी शुरू की।
उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने मौके से भगाने की कोशिश की और उक्त ठेकेदार श्यामलाल ने उन्हें मारने की धमकी भी दी है। ऐसे में वह अपनी जान बचाकर घटनास्थल से दूर चले गए और वनमंडलाधिकारी किन्नौर को इसकी सुचना दी।वन विभाग के वन रक्षक मनोज कुमार की तरफ से इस मामले मे उक्त ठेकेदार श्यामलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं वनमंडलाधिकारी
किन्नौर की तरफ से अवैध तरीके से लिप्पा खड़ में सड़क निर्माण को रोकने व ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए टास्क फ़ोर्स भी गठित की है जो इस विषय पर काम करेगा।
बता दे कि उक्त ठेकेदार श्यामलाल नेगी को पुलिस की एक दो दिन में गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वन वृत्त रामपुर के फॉरेस्ट वेलफेयर एसोसिएशन सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।
