By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर कुल्लू में हिंदू समाज ने बोला हल्ला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर कुल्लू में हिंदू समाज ने बोला हल्ला
himachalNews

अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर कुल्लू में हिंदू समाज ने बोला हल्ला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/14 at 8:41 PM
Share

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिद के निर्माण, बिना पंजीकरण के घूम रहे बाहरी राज्यों के कामगारों को लेकर जिला कुल्लू में भी हिंदू समाज के द्वारा रोष रैली निकाली गई। तो वहीं पांच सूत्रीय मांग पत्र भी जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को आग्रह किया कि अगर 30 सितंबर तक इन सभी मांगों का निपटारा नहीं किया गया। तो हिंदू समाज एकजुट होकर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

रामशिला हनुमान मंदिर से लेकर ढालपुर तक निकाली रोष रैली

शनिवार सुबह से ही हिंदू समाज से जुड़े लोग रामशिला में हनुमान मंदिर में जुटना शुरू हो गए और उसके बाद एक रैली भी निकाली गई। यह रैली अखाड़ा बाजार में मस्जिद के सामने से गुजारी गई।इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया और अवैध रूप से बन रही मस्जिदों का भी विरोध किया।वहीं यह रैली ढालपुर पहुंची और ढालपुर में भी हिंदू समाज के लोगों को संबोधित किया गया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए नेताओं अनुराग शर्मा, क्षितिज सूद,महंत राम शरण दास ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से मस्जिदों का निर्माण हो रहा है। तो वही आए दिन फेरी वाले भी गांव-गांव में जाकर कई प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन फेरी वालों का कहीं पर भी कोई सत्यापन नहीं होता। जिसके चलते अपराध की घटना के बाद इन्हें तलाश करना भी काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई बार हिमाचल प्रदेश में विशेष समुदाय के बीच टकराव की भी भावना लोगों में पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि पांच सूत्रीय मांग पत्र अब प्रशासन को सौंप दिया गया है और उनसे आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द इन सभी मांगों को पूरा किया जाए। ताकि हिमाचल प्रदेश में शांति और भाईचारा बना रह सके।

एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा 5 सूत्रीय मांग पत्र

वहीं एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि मांग पत्र पर अब प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी पुलिस थाना व चौकी को भी निर्देश दिया जाएंगे कि उनके इलाके में जो भी बाहरी राज्य का व्यक्ति काम कर रहा है। या फिर किराए के कमरे में रह रहा है। उसका सत्यापन भी जल्द करें। ताकि प्रदेश में शांति व भाईचारे की भावना बनी रह सके।

TAGGED: Kullu hindu organisation protest
Chandrika September 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम , डिप्टी सीएम ने सैना जवान अरविंद सिंह की शहादत पर जताया शोक
Next Article भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करने का कोई रास्ता नहीं निकाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?