राकेश,ऊना: सुक्खू सरकार का दो माह का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा हैं। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में ही कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी हैं महिलाओं को 1500 सौ रुपए महीना देने वाली गारंटी पर भी सरकार ने काम शुरू कर दिया है और इसको लेकर एक सब कमेटी भी गठित की गई हैं सब कमेटी ने ड्राफ्ट भी इसका तैयार कर लिया है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी जिसके बाद जल्द ही महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए महीना भी मिलना शुरू हो जाएगा। यह बात शनिवार को ऊना में मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने कही।
उन्होंने बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती की ओर से कांग्रेस और सरकार के 2 माह के कार्यकाल पर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से सत्ता में आने से पहले जो 10 गारंटी दी गई गई थी उन सभी गारंटी को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने 2 माह के कार्यकाल में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिसका प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले पर हल्ला बोल रहा है क्योंकि सत्ता उनके हाथ में अब नहीं हैं, इसलिए वह विपक्ष के नाते अपनी भूमिका निभाने में लगा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाते समय हजारों करोड़ रुपए का बोझ कांग्रेस सरकार पर छोड़ गई हैं। सुक्खू सरकार प्रदेश को कर्ज मुक्त करना चाहती हैं, जिसको लेकर वह अनेक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमेंट ढुलाई का मामला ट्रक ऑपरेटर और कंपनी के बीच वार्तालाप के जरिए सरकार जल्द ही सुलझाने में लगी हुई हैं।
