संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल-प्रदेश के शिक्षा विभाग के तत्वाधान में, डिजिटल बाल मेला की ओर से प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान में सोमवार को विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गय। इस सत्र में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह देश-भर के बच्चों से मुखातिब हुए। इस विशेष सत्र में बच्चों से पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह “पंचायत व्यवस्था और बच्चों की सहभागिता” विषय पर चर्चा की। इस संवाद सत्र की ख़ास बात यह है की इस सत्र में जुड़े बच्चे हिमाचल विधानसभा बाल सत्र के बाल विधायक दावेदार है।
इस संवाद के दौरान राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के विषय पर चर्चा हुई। संवाद के दौरान बच्चों ने कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह से अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछे, जिसका जवाब कैबिनेट मंत्री ने दिया। हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बच्चों के साथ अपना राजनीतिक सफ़र सांझा किया और बताया कि कैसे वह राजनीति में आए। इसके बाद बच्चों के सवालों का सिलसिला शुरू हुआ जो दो घंटे से भी ज्यादा चला। गूगल मीट पर हुआ यह सत्र डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव किया गया,जिसमें देश भर से दो सौ बच्चे जुड़े।
डिजिटल बाल मेला में संवाद के बाद अनिरुद्ध सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि मेले में देशभर के बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की है कि आज की पीढ़ी बहुत ज्यादा जागरूक हैं। कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज के जमाने में हर जानकारी गूगल पर उपलब्ध हैं। ऐसे में बच्चों को बड़े लोगों से भी ज्यादा जानकारी होती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की भी खुशी है कि बच्चे राजनीतिक और सामाजिक विषयों को लेकर बेहद गंभीर हैं और हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी देना चाहते हैं।
