संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए नूरपुर से चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस पत्याशी अजय महाजन को नूरपुर की जनता का खूब समर्थन मिल रहा है। अजय महाजन भी बिना रुके, बिना थके अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं और डोर टू डोर प्रचार कर रहे है। उनके चुनावी दौरे के चलते नूरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की जीत की भारी उम्मीदें लगाई जा रही है और इसी के चलते क्षेत्र में अजय महाजन की भारी लोकप्रियता को देखते हुए मंत्री पद मिलने की भी चर्चा बढ़ रही है।
बुधवार को सुलियली पंचायत में मीडिया से बातचीत के दौरान अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत प्रदेश में निश्चित है और जहां तक उनके मंत्री पद की चर्चा है वह कांग्रेस पार्टी हाईकमान का ही फैसला रहेगा। वहीं चुनावी प्रचार में तेजी के साथ साथ समर्थकों की उमड़ती भीड़ ने बुधवार को सुलीयाली पंचायत में जय अजय तय अजय नारों के साथ समर्थन और जोश बढ़ाया। अजय महाजन ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पंचायत में डोर-टू-डोर किया।
अजय महाजन को लोहारपुरा और सुलीयाली पंचायत में भी भारी समर्थन मिला जिसके चलते लोहरपुरा पंचायत से भाजपा का दामन छोड़ अमित परमार, शेर मोहम्मद, पंकज, सिकंदर ठाकुर लोहारपुरा वार्ड मेंबर ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन प्रदान किया। गौरतलब है की बीते दिन धनेटी पंचायत में भी अनेकों लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया था और इसके पूर्व भी अनेकों पंचायत से परिवारों ने भाजपा छोड़ अजय महाजन को समर्थन प्रदान किया है।
अजय महाजन ने कहा कि उनके प्रचार अभियान में उमड़ रही समर्थकों की भीड़ साबित कर रही हैं की नूरपुर के इतिहास में कांग्रेस की शानदार जीत के साथ इतिहास बनाने जा रहा हैं। अजय महाजन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि 12 नवंबर को सभी लोग अपने-अपने घरों से हर हाल में बाहर निकलकर अपना क़ीमती वोट जरूर डालें और देश एवं राज्य के विकास का हिस्सा बने। महाजन ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादा किया है उसे पूरा भी किया हैं। कांग्रेस जारी घोषणा पत्र के सभी वादों को प्राथमिकता देते हुए सभी घोषणाओं को सत्ता में आने पर पूरा करेगी। कांग्रेस की 10 गारंटी में चाहे पुरानी पेंशन योजना बहाली की बात हो या पांच लाख से अधिक रोज़गार हो या फिर महिलाओं को हर माह प्रति माह 15 सौ रूपए देने का वादा हो, सभी को कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा ।
