नाहन/देवेन्द्र कुमार: हिमाचल प्रदेश में कभी भी विधानसभा का ऐलान हो सकता है, जिसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने जिला में आदर्श आचार संहिता को कडाई से लागू करने के कर्मचारियों को निर्देश दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होते ही 24 घंटे के भीतर सभी सरकारी कार्यालयों से सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी होल्डिंग्स, फ्लेक्स बैनर व पोस्टर हटा दिए जाएंगे। इस बाबत कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
डीसी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगते ही किसी की निजी संपत्ति पर लगे हुए होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर, वाल राइटिंग आदि सामग्री को 72 घंटे में हटाना होगा। यह सब कार्य संपन्न होने पर इसकी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए जिला प्रशासन की वेबसाइट्स पर से भी जनप्रतिनिधियों के चित्रों और प्रचार सामग्री को हटाया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा 1950 टोल फ्री नंबर पर लोगों की शिकायतें ली जाएंगी और यह नंबर 24X7 क्रियाशील रहेगा।
