शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल मे अब नये होम स्टे नियम राज्य के बेरोजगार युवाओ को रोजगार के बेहतर सुअवसर प्रदान करेंगे। ये दावा किया है सीएम के प्रमुख मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने।उन्होंने कहा कि कल कैबिनेट ने राज्य के होम स्टे नियमों में नए प्रावधानों को पर्यटन के रूप मे अग्रसर करने के लिए जोड़ा है। उन्होंने कहा नये नियमो के अनुसार हिमाचलियों को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्थानीय निकायों या किसी अन्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने इस योजना को सरल बनाने के लिए की व्यक्तिगत पहल
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस योजना को सरल बनाने के लिए व्यक्तिगत पहल की है।उनका दृष्टिकोण प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।नरेश चौहान ने कहा कि होम स्टे योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ वहां की की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ने तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्रों के युवाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए जिसके लिए उन्हें पर्यटन विभाग से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। इसे हर तीन वर्ष के बाद रिन्यु करवाना भी अनिवार्य होगा।
