शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश के किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे सूरत नेगी के आरोपों पर जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य व कांग्रेस नेता केसर नेगी ने बड़ा पलटवार किया.उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में डालकर उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि को खराब करने की कोशिश की है यदि सूरत नेगी ने 7 दिनों के भीतर सार्वजनिक मंच पर उनसे माफी नहीं मांगी तो वह उनके खिलाफ शिमला में पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे और माननीय न्यायालय में मानहानि दावा करेंगे।
केसर नेगी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा नेता ने मारपीट का एक फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया में डाला है और उसमे दावा किया है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति केसर नेगी है।केसर नेगी ने कहा कि भाजपा नेता ने सोशल मीडया में फेक वीडियो डालकर कहा उनकी राजनीतिक व सामाजिक छवि को खराब करने की कोशिश की है।उन्होंने भाजपा नेता पर हमला करते हुए कहा कि वह मुद्दों पर आधारित राजनीति करें। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मजबूती से हर मुद्दे पर उनका जवाब देंगे ।लेकिन यदि वह इस तरह से फर्जी वीडियो बनाकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को बदनाम करने की कोशिश करेंगे तो इसको वह कतई बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सूरत नेगी सार्वजनिक मंच से माफी मांगे अन्यथा मानहानि के मुकदमे का सामना करने को तैयार रहें।
