शिमला: शिमला के कुमारसैन के ओड़ी-मशिनखड़ मार्ग के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल को रामपुर के खनेरी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कि हादसे के समय कार ठियोग से थाचडू करेवथी की ओर आ रही थी, जिसमें पांच लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी सोनाधार के पास पहुंची तो चालक गाड़ी पर से नियंत्रित खो बैठा और वह सड़क से करीब 250 मीटर खाई में नीचे जा गिरी।
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी मारूति एचपी 41-0545 है और मृतकों की पहचान केशव खाची (50) पुत्र कौल राम पीओ व तहसिहल ठियोग, विजय राम पुत्र गंगा देव राम गांव मृतियाना डाकघर डिगवा देवली जिला गोपाल बिहार, मिराज अली व शंम्भु अंसारी बिहार के तौर पर हुई है। जबकि घायल व्यक्ति का नाम नजीरुद्दीन अली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
