नालागढ़/जगत सिंह: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य पर मोहित चावला पुलिस अधीक्षक बद्दी की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक सभा का आयोजन किया गया । सभा में हिस्सा लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी जिंदगी के मुख्य अनुभवों को सांझा किया और बद्दी पुलिस को बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा अपने बहुमूल्य सुझावों को सांझा किया। जिन्हें पुलिस अधीक्षक बद्दी ने गहनतापूर्वक सुना तथा भविष्य में इन सुझावों पर काम करने बारे वरिष्ठ नागरिकों को पूर्ण आश्वासन दिया।
इसके अतिरिक्त इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतू एक हेल्पलाईन न 76509-18851 जारी किया गया। उनके द्वारा इस उपलक्ष पर वरिष्ठ नागरिकों को सिनियर सिटीजन न बोलकर “सुपर सिटीजन” कहा गया। उपरोक्त जारी किए गए हेल्पलाईन न0 के माध्यम से सुपर सिटीजन घरेलू सहायता का पंजीकरण करवाने, दवाईयां मगवांने तथा सीसीटीवी लगावाने आदि में बद्दी पुलिस की सहायता ले पाएंगे। इसके अलावा बद्दी पुलिस के बीट अधिकारियों को भी पुलिस जिला बद्दी के “सुपर सिटीजनस” के नम्बर दे दिए जांएगे जो समय समय पर इनका कुश्ल मंगल पूछा करेंगें।
