By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सिस्सू क्षेत्र को स्वच्छ व हरा-भरा रखने के लिए मिशन लाइफ के तहत होटल व गेस्ट हाउस मालिकों को किया जागरूक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सिस्सू क्षेत्र को स्वच्छ व हरा-भरा रखने के लिए मिशन लाइफ के तहत होटल व गेस्ट हाउस मालिकों को किया जागरूक
himachalNews

सिस्सू क्षेत्र को स्वच्छ व हरा-भरा रखने के लिए मिशन लाइफ के तहत होटल व गेस्ट हाउस मालिकों को किया जागरूक

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/06/02 at 12:17 AM
Share
सचिन शर्मा,केलांग: जिला उद्योग केंद्र, केलांग की ओर से मिशन लाइफ अभियान के तहत  महिला मंडल भवन सिस्सू में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सिस्सू ग्राम पंचायत व आसपास के गांवों के ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। इसमें होटल व होमस्टे व्यवसाय से जुड़े अतिथि सत्कार सेवाओं के युवक एवं महिला मंडल के लगभग 50 के करीब  सदस्य मौजूद रहे।
छिमे आंगमो, महाप्रबंधक डीआईसी केलांग ने बताया कि मिशन जीवन अभियान के लक्ष्य और उद्देश्य सांझा किये गए और  होटल व गेस्ट हाउस मालिकों से आग्रह  किया गया कि सिस्सू क्षेत्र को स्वच्छ व हरा-भरा रखें। उनसे यह भी अनुरोध किया गया कि वे अपने स्वागत क्षेत्रों में अपने मेहमानों को ठहरने की व्यवस्था के दौरान पानी और बिजली बचाने के लिए जागरूक करें।
राजेश शर्मा, प्रबंधक डीआईसी केलांग ने जागरूकता शिविर के दौरान कहा कि होटल व होमस्टे व्यवसाई स्लोगन के माध्यम से भी  सड़क पर सुरक्षित और समझदार ड्राइविंग और पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित बनाने के लिए प्रेरित करें और पर्यावरण स्वच्छता का संदेश देते हुए आकर्षक साइन बोर्ड भी लगवाए ।
होटल व्यवसायियों और होमस्टे संचालकों ने शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए व पौधरोपण करने के लिए भी संकल्प लिया और उन्हें शपथ भी दिलवाई गई। शिविर में प्रेरित होकर  स्थानीय लोग वन भूमि में  जुनिपर के पौधे रोपित करने के लिए भी उत्सुक दिखे।
जिला कृषि अधिकारी गगन दीप ने बताया कि  मिशन लाइफ के तहत लोअर केलांग में भी कृषि विभाग आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से प्राकृतिक खेती, अन्य तकनीकों के बारे में भी प्रशिक्षित व जागरूक किया गया। प्रशिक्षण शिविर महिलाओं में विशेषकर उत्साह देखा गया। मिशन लाइफ  के तहत जिला भर में विभिन्न विद्यालयों वग्रामीण क्षेत्रों में  पर्यावरण जागरूकता को लेकर गतिविधियां आयोजित की गई हैं।
TAGGED: area, clean, green, guest house, Hotel, Kelang, mission, Sissu
admin June 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए शुरू हुआ शाबास कशिश अभियान, दो छात्राओं को बांटा गए 51-51 हज़ार का नक़द इनाम
Next Article मंडी pedia.com वेबसाइट लॉन्च…वेबसाइट पर मिलेगी 500 साल पुरानी वंशावली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?