संजीव महाजन,नूरपुर: वैष्णों ग्रुप ऑफ कॉलेजस के चेयरमैन राहुल सिंह पठानिया ने “शाबाश कशिश” के नाम से प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत की हैं। इस अभियान की शुरुआत में ही राहुल सिंह पठानिया ने बगढार स्कूल की दो बच्चियों को सम्मानित किया जिनका नाम कशिश एवं कशिश ठाकुर हैं। एक कशिश ने पढाई के क्षेत्र में अव्वल आते हुए 97 फीसदी अंक अर्जित किए हैं तो वहीं दूसरी कशिश के गले में मां सरस्वती विराजती हैं।
पिछले दिनों कशिश का देशभक्ति का गाना सोशल मीडिया में खूब वाइरल हुआ था जिसे देश भर के लाखों लोगों का प्यार मिला था। कार्यक्रम में अपने भाषण में राहुल सिंह पठानिया ने दोनों प्रतिभावान छात्राओं की तारीफ की और उन्हें सम्मानित करते हुए शॉल टोपी एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया। साथ ही दोनों छात्राओं को को 51000-51000 रुपए की राशि बतौर इनाम भेंट की।
इसके बाद राहुल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि वो दोनों लड़कियों का स्नातक तक की पढाई का खर्चा भी उठाएंगे, बच्चियां देश भर में जहां भी पढ़ना चाहें उसका सारा खर्चा वो वहन करेंगे।
राहुल ने अपने संबोधन में यह मीडिया का आवाह्न करते हुए यह अपील की ही कि अगर आपको कांगड़ा- चंबा में कोई भी प्रतिभा ऐसी दिखे जो सुविधाओं के आभाव में आगे ना बढ़ पा रही हो तो निसंकोच उन्हें बताएं। वो मदद का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा की आज लोगों की प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई करवाने की आपस में दौड़ लगी हुई हैं लेकिन मैं खुद एक सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं और मैंने खूब तरक्की की हैं। हमारी तरक्की के रास्ते में कभी यह बात आड़े नहीं आई कि मैंने सरकारी स्कूल पढ़ाई की हैं। निसंदेह राहुल सिंह पठानिया की मुहिम शाबाश कशिश काबिले तारीफ़ है और इसका समाज के सभी वर्गों ने स्वागत किया हैं
