नालागढ़ : जगत सिंह – नालागढ़ के रामशहर के बानली कनेता गांव में एक गरीब परिवार पर बीती रात हुई तेज बारिश कहर बनकर बरसी है । तेज बारिश के कारण पहाड़ से भूस्खलन की वजह से सारा मलबा गरीब परिवार के मकान पर आ गया, इस कारण मकान की छत और दीवारें टूट गई और मकान के अंदर सो रहे गरीब परिवार के सभी सदस्य दब गए ।
ग्रामीणों ने परिवार के कई सदस्यों को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन मलबे में दबने के कारण एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्द+नाक मौ+त हो गई । वहीं एक दर्जन से ज्यादा मवेशी पशु भी दब गए जिनमें से कुछ को तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 11 मवेशी पशुओं की भी मलबे में दबने के कारण मौ+त हो गई। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जा रही है ।वहीं एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।
