सोलन :योगेश शर्मा – चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे रविवार रात 9: बजे से बंद पड़ा है ।फिलहाल एनएच प्रशासन और पुलिस प्रशासन यहां पर इसे खोलने का प्रयास कर रहा है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया है कि रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण NH-5 को रात 9 बजे से ही बंद कर दिया गया था। अब पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है और इसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उन्होंने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील भी लोगों से की है। चंडीगढ़ से शिमला आने के लिए लोग कसौली वाया जंगेषु रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं,शिमला से चंडीगढ़ जाने के लिए कुम्हारहट्टी से वाया भोजनगर नाहन रोड पर जाते हुए चंडीगढ़ पहुंचा जा सकता है।
