संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पौंग बांध में लगातार जलस्तर बढ़ रहा हैं। रविवार को पौंग झील का जलस्तर व लगातार हो रही बारिश 1381.58 फीट रिकॉर्ड गया हैं। मौसम विभाग के अनुमान अनुसार व बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बीबीएमबी ने 14 अगस्त को पौंग बांध से पानी छोड़ने की सूचना जारी कर दी हैं इसकी सूचना जिलाधीश कांगड़ा, एसडीएम ज्वाली, एसडीएम फतेहपुर, एसडीएम इंदौरा, एसडीएम नूरपुर ओर अधिशाषी अभियंता शाहनहर संसारपुर टैरेस को सूचित कर दिया गया हैं।
सूचना अनुसार पौंग बांध से 14 अगस्त को सुबह 8 बजे 25 हजार क्यूसिक, 10 बजे 40 हजार क्यूसिक ओर 12 बजे 50 हजार क्यूसिक पानी टरबाइन व स्पिलवे के माध्यम से छोड़ा जाएगा जिसके लिए पौंग बांध से निचले क्षेत्रों में सूचना दे दी गई हैं। पौंग बांध में 1410 फीट तक पानी को स्टोर करने की क्षमता हैं लेकिन 1390 फीट तक पानी पहुंचते ही पानी को छोड़ने शुरू कर दिया जाता हैं।
पौंग झील में लगातार हो रही बारिशों से पानी का जलस्तर बढ़ता जा रहा हैं ओर इसके लिहाज से बीबीएमबी ने पौंग बांध से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया हैं।
