By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: HPTDC का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: पहली बार 100 करोड़ से ऊपर पहुंचा टर्नओवर – CM
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > HPTDC का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: पहली बार 100 करोड़ से ऊपर पहुंचा टर्नओवर – CM
himachalNews

HPTDC का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: पहली बार 100 करोड़ से ऊपर पहुंचा टर्नओवर – CM

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/04/30 at 9:09 PM
Share

Shimla, 30 April (TSN)-मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर दर्ज कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के प्रयासों और बेहतर प्रबंधन का नतीजा है। जहां पूर्व सरकार के कार्यकाल में निगम का टर्नओवर 78 करोड़ रुपये था, वहीं मौजूदा सरकार के दौरान यह बढ़कर 107 करोड़ रुपये हो गया है, वो भी प्राकृतिक आपदाओं जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राजस्व वृद्धि से निगम ने पेंशनभोगियों को बीते ढाई वर्षों में 41 करोड़ रुपये जारी किए, जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने पांच साल में केवल 26 करोड़ रुपये ही दिए थे। उन्होंने निर्देश दिए कि निगम की अनुपयोगी संपत्तियों को निजी भागीदारी के तहत संचालन या लीज़ मॉडल में लाया जाए ताकि इनका बेहतर इस्तेमाल हो सके।

नई पर्यटक सुविधाएं और योजनाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 2,415 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है जिससे पर्यटन ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इसमें वे-साइड एमेनिटीज, साहसिक गतिविधियों और नई बस सेवाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों को फूड वैन मुहैया कराई जाए और लोकप्रिय रूट्स पर ‘हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ’ लग्जरी बसें शुरू की जाएं।

प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक में मंडी जिले में शिवधाम और रेणुका झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने हेलीपोर्ट्स के शीघ्र संचालन और कांगड़ा, शिमला, भुंतर हवाई अड्डों के विस्तार की प्रगति की समीक्षा की ताकि हवाई संपर्क को और बेहतर बनाया जा सके।

उपस्थित अधिकारी:
इस अवसर पर एचपीटीडीसी अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, विधायक सुरेश कुमार, प्रधान सचिव देवेश कुमार, पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED: Shimla CM sukhwinder singh
Chandrika April 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article IPL मैचों के दौरान धर्मशाला में सुरक्षा चाक-चौबंद
Next Article राजपूत महासभा ने सीएम सुक्खू को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?