मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हृदयवासी सेवा समिति द्वारा संस्था का वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मंडी के पड्डल स्थित हृदय मंदिर आवास पर मनाया गया। गायत्री महायज्ञ से शुरू हुए वार्षिक उत्सव में दोपहर बाद मंडी शहर की 7 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कृष्णा टंडन, सोमेश उपाध्यय, मुकेश ठाकुर, राकेश कपूर, लीला शर्मा, विनोद लोहिया और अंशुल मल्होत्रा को स्मृति चिन्ह, शॉल व पारम्परिक टोपी पहना कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर मंडी विश्वविद्यालय की प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर अनुपमा सिंह मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। सातों विभूतियों को सम्मान अपने अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने, सामाजिक कार्य करने व लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिया गया, हृदयवासी सेवा समिति लगभग 40 वर्षों से सामाजिक और धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़कर अपना योगदान देती आई है और इसी कड़ी में कोरोना महामारी के समय संस्था ने जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों और तीमारदारों के लिए मुफ्त दोपहर के भोजन की शुरुआत की थी जो आज भी जारी है।
बता दें कि हृदयवासी सेवा समिति द्वारा संस्था एक नॉन प्रॉफिट व गैर सरकारी संस्था है जो लोगों के दिए दान और सैंकड़ो स्वयंसेवको के अथक प्रयास से मंडी जिला बहुत से सामाजिक व धार्मिक कार्य कर रही है। इस मौके पर संस्था चेयरमैन सुरेश चंद्र ,वाइस चेयरमेन राज मल्होत्रा , सचिव शांता कपूर , सयोंजक रमन विष्ठ, डॉक्टर देवेंद्र, कमल वैद्य व मंडी शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
