अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): विकसित भारत यात्रा देश के लोगों को जागरूक करने और उनको योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मददगार साबित होगी।इस यात्रा के माध्यम से ये संकल्प भी लेना है कि 2025 तक भारत को विकसित भारत बनाना हैं। यह बात केंद्रीय सूचना एवम प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में जन समस्याओं को सुनने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय दिवस पर देश के 68 जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था जिसे अब देश की दो लाख गांवों में ले जाएगा जहां लोगों को मुफ्त चिकित्सा कैंप मिलेंगे व इससे लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से लाभार्थी अपना अनुभव भी सांझा करेंगे।
इसमें मेरा युवा भारत अर्थात माई भारत का पंजीकरण भी होगा। इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ साथ वीडियो भी दिखाए जाऐंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचे ओर इस यात्रा के माध्यम से ये संकल्प भी लेना है कि 2025 तक भारत को विकसित भारत बनाना हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा भी उपस्थित रहे।
