सोलन:योगेश शर्मा- सोलन के शमलेच के समीप एक एचआरटीसी बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही बस में 36 के करीब सवारी बैठी हुई थी । जिनमे से तीन से चार लोगों को गंभीर चोटें आई है । जिनका इलाज सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है । एसडीएम व आरटीओ सोलन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं व 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
मेकेनिकल फॉल्ट होने की वजह से पेश आया हादसा
जानकारी के अनुसार सोलन के शमलेच के समीप शुक्रवार को करीब 4:30 से 5 बजे के बीच मे एक एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैकेनिकल फॉल्ट आने की वजह से बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के साइड डंगे से जा टकराई। गनीमत यह रही कि यदि बस का टायर दूसरी साइड कटा होता तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था और बस कई 100 फुट नीचे गहरी खाई में गिर सकती थी।
बस के परिचालक कपिल ने बताया कि उतराई होने की वजह से बस ने अचानक रफ्तार पकड़ ली और चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। वहीं चालक द्वारा यात्रियों को पहले ही इस बारे आगाह कर दिया गया था। जिस वजह से सवारियों ने कसकर अपनी अपनी सीटें पकड़ ली थी जिस वजह से उन्हें हल्की चोटें आई हैं । उन्होंने बताया कि बस में सवार तीन से चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया है ।
घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया
एसडीएम सोलन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है ।वहीं घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।
