नाहन : देवेन्द्र कुमार – बर्फबारी के कारण सिरमौर जिला के ऊपरी इलाकों में बाधित हुए परिवहन निगम के बस रूटों को अब बहाल कर दिया गया। जिससे अब लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं उठाना पड़ेगा।
फिसलन वाले मार्ग पर न बनाए बस चलाने के दबाव
मीडिया को जानकारी देते हुए आरएम सिरमौर संजीव बिष्ट ने बताया कि बर्फबारी के चलते जिला के ऊपरी इलाकों में निगम के 4 रूट प्रभावित हुए थे । जिन्हें अब बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रूट बंद होने से जहां निगम को प्रतिदिन करीब 10000 का नुकसान पहुंच रहा था। वहीं और लोगों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही थी ।
आरएम सिरमौर ने आम जनता से अपील की है कि बर्फबारी प्रभावित इलाकों में लोग परिवहन निगम के चालक परिचालक पर जबरन बस चलाने का दबाव ना बनाएं क्योंकि ऐसे इलाकों में फिसलन रहती है और दुर्घटनाओं की लगातार आशंका बनी रहती है।
