मण्डी : परी शर्मा :-प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा को मूलभूत तरीके से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गई नई पहल,सांसद मोबाइल स्वास्थ्य एम्बुलेंस टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम पंचायत मतेहड के क्षेत्र बोहल में लगभग 53 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। साथ ही लोगों के जहां फ्री टेस्ट भी किए गए।वही उन्हें निशुल्क दवाई भी वितरित की गई।
सांसद मोबाइल एंबुलेंस के माध्यम से 40 प्रकार के अधिक टेस्ट मुक्त में लोगों के किए गए। इस मौके पर ग्राम पंचायत मतेहड के प्रधान प्रमोद चौहान सहित स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी धन्यवाद किया।पंचायत प्रधान प्रमोद चौहान ने कहा कि जहां भारी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।उन्होंने कहा कि यह एंबुलेंस प्रत्येक पंचायत में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।
