By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: HRTC कंडक्टर जोगिंदर सिंह ने साढ़े 17 साल में नहीं लिया कोई भी अवकाश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > HRTC कंडक्टर जोगिंदर सिंह ने साढ़े 17 साल में नहीं लिया कोई भी अवकाश
himachalNews

HRTC कंडक्टर जोगिंदर सिंह ने साढ़े 17 साल में नहीं लिया कोई भी अवकाश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2022/12/21 at 4:36 PM
Share
नाहन/देवेन्द्र कुमार– शायद कोई भी यकीन ना करें कि एचआरटीसी नाहन डिपो में एक ऐसा परिचालक है, जिसने अपनी साढ़े 17 साल की नौकरी में कोई भी अवकाश नहीं लिया। तो आइए आज हम आपको मिलवाते हैं एचआरटीसी  नाहन डिपो में तैनात परिचालक जोगिंदर सिंह से।
 जोगिंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने 4 जून 2005 में एचआरटीसी में बतौर परिचालक ड्यूटी ज्वाइन की थी, तब से लेकर आज तक उन्होंने एक भी अवकाश नहीं लिया है।  उसमें चाहे साप्ताहिक अवकाश हो होली , दिवाली या फिर अन्य त्यौहार का अवकाश हो। उन्होंने कहा कि वह आगे भी बिना अवकाश लिए निरंतर अपनी सेवाएं निगम और क्षेत्र के लोगों को देना चाहते हैं। जोगिंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने कोरोना काल में भी अपनी सेवाएं निरंतर दी है। बेशक उस समय बसें नहीं चली परंतु बस अड्डा परिसर में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक वह हर रोज ड्यूटी पर तैनात रहते थे और अड्डा इंचार्ज के साथ काम करते थे। रेणुका क्षेत्र में कोरोना काल के बाद भी काफी समय तक कई रूट बंद रहे परंतु जिस रूट पर जोगिंदर चलते थे वह रूट कभी बंद नहीं हुआ।
एक बस दुर्घटना ने बदले जोगिंदर के इरादे
दरअसल 18 नवंबर वर्ष 2000 को कोटीधीमान सड़क मार्ग पर निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें 14 लोगों ने दम तोड़ दिया था। तभी से जोगिंद्र  ने फैसला लिया की अब वो अपना पूरा समय लोगों की सेवा में लगा देंगे। जोगिंद्र ठाकुर  ने कहा कि इस बस दुर्घटना के बाद उनको जीवन दान मिला और  उनकी भावनाओं में परिवर्तन आया। जोगिंद्र ठाकुर हर रोज नाहन से घाटो रूट पर चलते हैं और 150 से 200 किलोमीटर का सफर बतौर परिचालक तय करते है।
स्टाफ और सवारियों के साथ अच्छा व्यवहार
एचआरटीसी नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने माना कि जोगिंदर सिंह ठाकुर ने आज तक कोई भी अवकाश नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि श्रम कानून के मुताबिक सभी के लिए साप्ताहिक अवकाश जरूरी है ,परंतु अवकाश न लेने को लेकर जोगेंद्र द्वारा प्रतिवर्ष निगम को एफिडेविट दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि जोगेंद्र सिंह का व्यवहार स्टाफ और सवारियों के साथ बहुत अच्छा है और उनकी आज तक कोई भी शिकायत उन तक नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि जोगिंदर सिंह से अन्य स्टाफ को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
परिवार के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं
 संगडाह उपमंडल के रजाणा से ताल्लुक रखने वाले जोगिंद्र सिंह उर्फ जग्गी से  कर्मचारी भी प्रेरणा लेने लगे है। परिवार के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। परिवार की खुशियों में शामिल न होना बडी बात न हो लेकिन गम में भी शामिल नहीं हो सकें यह अपने आप में एक बड़ी बात है।
TAGGED: Nahan HRTC conductor
Chandrika December 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीमेंट प्लांट बंद मामले पर ट्रक ऑपरेटर्स के समर्थन में उतरे अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट ट्रक ऑपरेटर्स
Next Article चुनावी हार पर समीक्षा बैठक में निकला भाजपा कार्यकर्ताओं का गुब्बार,जमकर हुआ हंगामा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?