By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इलेक्ट्रिक बसों से HRTC हमीरपुर मंडल को मिली आर्थिक राहत, डीजल खपत में 53 हजार लीटर की कमी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इलेक्ट्रिक बसों से HRTC हमीरपुर मंडल को मिली आर्थिक राहत, डीजल खपत में 53 हजार लीटर की कमी
himachalNews

इलेक्ट्रिक बसों से HRTC हमीरपुर मंडल को मिली आर्थिक राहत, डीजल खपत में 53 हजार लीटर की कमी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/01 at 4:14 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद–: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) हमीरपुर मंडल में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बढ़ने का असर अब डीजल की खपत पर भी दिखाई देने लगा है। मंडल के विभिन्न डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के चलने से डीजल की खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इससे निगम के ईंधन खर्च को कम करने में भी मदद मिली है।

क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार पाठक ने प्रेस वार्ता के दौरान मंडल में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और ईंधन खपत से संबंधित आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि जुलाई में हमीरपुर मंडल में कुल 8,78,324 लीटर डीजल की खपत हुई, जिस पर करीब 8.02 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अगस्त में डीजल की खपत घटकर 8,24,599 लीटर रह गई। इस दौरान डीजल पर करीब 7.57 करोड़ रुपये खर्च हुए।सितंबर में 26 तारीख तक मंडल में 3,47,329 लीटर डीजल की खपत दर्ज की गई और इस पर करीब 3.19 करोड़ रुपये खर्च हुए। अगस्त और सितंबर के उपलब्ध आंकड़ों की तुलना में डीजल खपत में 53,725 लीटर की कमी दर्ज की गई है। वहीं, डीजल खर्च में करीब 44.73 लाख रुपये की कमी आई है।

एड-ब्लू की खपत भी कम

डीजल बसों में इस्तेमाल होने वाले एड-ब्लू की खपत में भी गिरावट दर्ज की गई। जुलाई में 19,528 लीटर, अगस्त में 13,121 लीटर और सितंबर में 26 तारीख तक 7,984 लीटर एड-ब्लू की खपत हुई।आरएम राज कुमार पाठक ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ते संचालन से परिचालन लागत कम करने के साथ प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को घटाने में भी मदद मिल रही है। निगम का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।

TAGGED: Hamirpur HRTC Division
Chandrika October 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तीसा की 53 पंचायतों में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाएं, विकास योजनाओं और ड्रग फ्री हिमाचल पर होगी चर्चा
Next Article विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, मुख्यमंत्री बोले—नशे के कारोबारियों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हरोली कॉलेज के नामकरण और प्रतिमा विवाद पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस से मांगा जवाब

Ago

NDPS कार्रवाई तेज: होटल ‘क्वालिटी’ समेत 8 दुकानों का कब्जा अब डमटाल पुलिस के पास

Ago

रिज से जाखू मंदिर तक चला स्वच्छता अभियान..110 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित

Ago

एसएफआई बैजनाथ कॉलेज में नई कमेटी का गठन, पम्मी ठाकुर कन्वीनर और शिवानी को-कन्वीनर नियुक्त

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?