By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, मुख्यमंत्री बोले—नशे के कारोबारियों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, मुख्यमंत्री बोले—नशे के कारोबारियों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं
himachalNews

विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, मुख्यमंत्री बोले—नशे के कारोबारियों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/01 at 4:19 PM
Share

शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को रोहड़ू में एंटी-चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाने के साथ स्वयं विद्यार्थियों के बीच शामिल होकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा रोहड़ू बाजार ‘नशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो’ जैसे नारों से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। 

नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एंटी-चिट्टा रैलियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आम जनता को चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।इससे पहले मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को एंटी-चिट्टा शपथ दिलाई और उनसे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, नशा निवारण बोर्ड के सह-संयोजक संजय भारद्वाज, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla CM sukhu
Chandrika October 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article इलेक्ट्रिक बसों से HRTC हमीरपुर मंडल को मिली आर्थिक राहत, डीजल खपत में 53 हजार लीटर की कमी
Next Article गांधी जयंती पर धर्मशाला में निकली प्रभात फेरी, सर्वधर्म सभा में शांति और सद्भाव का संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चिंतपूर्णी में गुरदासपुर की संगत ने पेश की सेवा की मिसाल, स्वच्छता का दिया संदेश

Ago

पितृ पक्ष में बदला धार्मिक स्थलों का नजारा, चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Ago

कांगड़ा कला संग्रहालय की नई गैलरियों ने बढ़ाया पर्यटकों का रुझान, विदेशी मेहमान भी हो रहे आकर्षित

Ago

थौला गांव में भाजपा को झटका, दो परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?