नाहन : देवेंद्र कुमार – सिरमौर जिला में HRTC के नाहन डिपो में 6 नई बसें परिवहन महकमे की तरफ से दी गई है। नाहन के कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी ने जिला मुख्यालय नाहन में आज एचआरटीसी की 6 नई आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों को आज से ही अलग-अलग रूटों पर रवाना किया गया।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि HRTC की इन बसों को प्रदेश के विभिन्न रूटों के अलावा बाहरी राज्यों के HRTC पर भेजा जाएगा ताकि इन आधुनिक को बसों की सुविधा जनता को मिल सके उन्होंने कहा कि जल्द ही सिरमौर जिला के एचआरटीसी बेड़े में नई इलेक्ट्रिक बसे भी शामिल हो जाएगी और बसों की कमी को भी जिला में पूरा किया जाएगा। सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाना है और इस दिशा में कई आवश्यक कदम सरकार द्वारा उठाए जा रहे है। सोलंकी ने यह भी कहा कि अंतर राज्य बस अड्डा नाहन की हालात को भी सुधारा जा रहा है ताकि यहां लोगो को अच्छी सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में यहां बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई है और इस पार्किंग को भी आने वाले समय में दुरुस्त किया जाएगा।
