अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर ज़िला के कल्पा में सोमवार को टूरिस्ट व स्थानीय व्यक्ति के वाहनों की आपस में ट+क्कर हो गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घ+टना में किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार टूरिस्ट वाहन सड़क पर गलत साइड पर था जिसके चलते स्थानीय व्यक्ति के वाहन को ज़ोरदार ट+क्कर लगी है और स्थानीय निवासी के वाहन में बैठे परिवारजनों को हल्की चो+टें भी आई हैं।
वहीं इस दुर्घ+टना के बाद कल्पा पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर आकर दोनों वाहनों के नुकसान का ज़याज़ा लिया जिसमें टूरिस्ट वाहन गलत साइड से आ रहा पाया गया। पुलिस की ओर से मौके पर कार्रवाई की जा रही हैं। बताते चले कि कल्पा समीप सड़क पर हुई वाहनों के आपसी ट+क्कर में दोनों वाहनों का भारी नुकसान हुआ हैं और दोनों वाहनों में बैठी सवारियां बाल-बाल बड़ी दु+र्घटना से बचे हैं।
पुलिस मौके पर ट्रैफिक खोलने में लगी हैं, जबकि जिस जगह पर वाहनों की ट+क्कर होने के बाद करीब डेढ़ घंटा वाहनों का जाम लगा रहा जिसके चलते आम जनमानस को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल मामले की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दिया है जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।
