संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में 7 मई में एचआरटीसी की बस सेवा आपको रात के समय नहीं मिलेगी। इसके पीछे की वजह यह है कि हिमाचल प्रदेश में चालक परिचालक यूनियन सरकार से नाराज होकर रात्रि बस सेवा को बंद करने जा रही हैं। आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार को बने अभी करीब 5 माह का ही समय हुआ है, कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। हिमाचल प्रदेश चालक परिचालक यूनियन ने 7 मई से हिमाचल प्रदेश में अपनी मांगों को पूरा ना होने की स्थिति में रात्रि बस सेवा ठप करने की चेतावनी दी हैं।
एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष का कहना है कि चालकों- परिचालकों को पिछले 41 महीनों से ओवर टाइम नहीं मिला हैं। जो बढ़कर 65 करोड़ के लगभग लंबित हो गया हैं। इसी तरह डीए और एरियर भी लंबे वक्त से कर्मचारी को नहीं मिला हैं। इस तरह अरबों की देंनदारियां लंबित हो गई हैं। ऐसे में 6 मई तक यदि निगम प्रबंधन ने यूनियन को वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो उस रात्रि 12 बजे के बाद रात्रि बस सेवाएं बंद कर दी जाएगी। उस समय रात्रि सेवा सिर्फ एडवांस लेकर ही चालक एवं परिचालक रूट पर चलेंगे, अन्यथा नहीं।
