नाहन : देवेन्द्र कुमार- सरकार के आदेशों के बाद डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की कवायद तेज हो गई है। इन बसों को चार्ज करने के लिए एचआरटीसी ने जिला में 4 जगह चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए है।
HRTC वर्कशॉप नाहन में बनेगा 11KV का हाई पावर चार्जिंग स्टेशन
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि सरकार के आदेशों के मुताबिक जिला सिरमौर में 4 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे है। चार्जिंग स्टेशन में से एचआरटीसी वर्कशॉप नाहन में एक 11000 किलो वाट का हाई पावर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जिसमें एक साथ 6 बसें चार्ज हो सकेगी उन्होंने बताया कि इस हाई पावर चार्जिंग स्टेशन में 1 घंटे में बस की बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा तीन इंटरमीडिएट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं जिसमें पहला पोंटा साहिब में दूसरा बस अड्डा नाहन परिसर में और तीसरा बस अड्डा सराहां में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी चार्जिंग स्टेशन को बनाने के लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
संजीव बिष्ट ने बताया कि सरकार के आदेशों के बाद उनकी एचआरटीसी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। इसके अलावा किस डिपो को कितनी इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी इस पर भी विचार विमर्श हुआ । उन्होंने एचआरटीसी नाहन डिपो को 37 बसें मिलने की उम्मीद जताई है जिनके लिए रूट भी निर्धारित किए जा रहे हैं।
