संजु चौधरी, शिमला: कांग्रेस नेता संजय सिंह चौहान ने बुधवार को कृषि सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया हैं। कार्यालय पहुंचने पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूल माला पहना कर संजय चौहान का स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने बैंक की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए काम करने का दावा किया हैं।
संजय सिंह चौहान ने कहा कि कृषि सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक किसानों और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करेगा। प्रदेश सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। उसी दिशा में बैंक की योजनाएं भी महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के हितों के लिए बनाई जाएगी।
