संजु चौधरी, शिमला: एचआरटीसी की रात्रि बस सेवा फिलहाल अभी जारी रहेगी। एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने रात्रि बस सेवा बंद करने के अपने फैसले को 15 मई तक के लिए टाल दिया हैं। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन को मांगों को पूरा करने के लिए 15 मई तक का समय दिया हैं। अगर 15 मई तक मांगे पूरी नहीं होती है तो यूनियन रात्रि बस सेवा को बंद करेगा। मंगलवार को इस समस्या को लेकर एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर यूनियन की प्रंबंधक निदेशक के साथ वार्ता भी हुई हैं जो बेनतीजा रही हैं।
बैठक में प्रबंधन ने एक महीने का ओवरटाइम देने के लिए हामी भर थी, लेकिन यूनियन इससे खुश नहीं हैं। 38 महीनों का रात्रि ओवर टाइम अभी भी पेंडिंग हैं। यूनियन ने अब सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन के लिए 15 मई का समय दिया हैं।
ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि यूनियन को वार्ता के लिए बुलाने के चलते एचआरटीसी चालक और परिचालकों ने अपना आंदोलन टाल दिया था लेकिन आज प्रबंधन के साथ बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई हैं। यूनियन ने अब एक बार फिर 15 मई तक अल्टीमेटम दिया हैं। अगर 15 मई से पहले उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो रात्रि बस सेवा ठप्प कर दी जाएगी। एडवांस में ओवर टाइम मिलने के बाद ही सेवा शुरू की जाएगी।
