नाहन/देवेन्द्र कुमार: सिरमौर जिले के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलने के बाद आज राजगढ़ में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन पीच वैली इटरनैशनल गुरू स्कूल के प्रागंण मे किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन खंड हाटी समिति राजगढ़ द्वारा किया गया था। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाती के लोगो की भावनाओ का ख्याल रखते हुए उनकी शंका का निवारण किया और उन्हें इस दर्जे से बाहर रखा है। उन्होंने कहा कि डोम, लोहार, बड़ई व ढाकी आदि अन्य जातियों के लोगो द्वारा जनजातीय दर्जे में शामिल होने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने इतना बड़ा काम किया है और अब लोगों का फर्ज है कि वह इस कर्ज को चुकाए और प्रदेश में भाजपा सरकार को रिपीट करने में साथ दे।
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश खाद्य आपूर्ती निगम के वाईस चैयर मैन बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि गिरीपार के लोग अब उम्मीद छोड़ चुके थे लेकिन भाजपा की प्रदेश की जय राम व केन्द्र में मोदी की सरकार ने 154 पंचायतों के लोगों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है। इस मौके पर केन्द्रीय हाटी समिती के अध्यक्ष अमीचंद कमल ने इस मुहिम की सफलता की विस्तृत जानकारी दी तथा पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप , पूर्व सहकारी बैंक के चैयरमैन चन्द्र मोहन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य प्रताप ठाकुर व खंड हाटी समिति राजगढ़ के अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर ने भी अपने विचार रखे कुछ वक्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह के हाटी के लिए किये गये सहयोग को भी धन्यवाद किया। खंड हाटी समिति राजगढ उपाध्यक्ष विकल्प ठाकुर ने मंच संचालन करते शेरो शायरी से सभी हाटी पुरोधाओं को याद किया और उनके योगदान की प्रशंसा की।
हाटी समुदाय के इस सम्मेलन मे जहा हाटी आंदोलन से जुडे सभी आदोलन पुरोधाओ को टोपी व मफलर पहना कर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं जो लोग आंदोलन मे शामिल थे और आज इस दुनिया में नहीं रहे उन्हें मरणोपरांत स्मृति चिन्ह व मफलर दे कर सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन मे लगभग तीन हजार लोगों ने भाग लिया और खंड हाटी समिति द्वारा सभी के लिए सिरमोरी धाम का आयोजन किया गया था।
