कुल्लू: कुल्लू जिले के बंजार में हाईवे-305 पर एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां टेंपो ट्रैवलर खड्ड में जा गिरा। जिससे हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि यह हादसा रविवार रात करीब 8:30 बजे जलोड़ा के पास हुआ। बंजार थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
मीडिया सूत्रों के हवाले से जलोड़ी जोत से यह गाड़ी जिभी की तरफ आ रही थी। जब गाड़ी जलोड़ा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 400 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में 16 लोग सवार थे। पांच की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 11 घायलों को बंजार अस्पताल में भर्ती किया गया। वाहन सवारों में तीन आईआईटी वाराणसी के छात्र बताए जा रहे हैं। इनमें एक छात्रा और दो छात्र शामिल हैं। घायलों को निकालने के लिए पुलिस, होमगार्ड के जवानों और स्थानीय लोगों को तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
कुल्लू में बड़ा दर्दनाक हादसा: 400 मीटर खड्ड में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 7 पर्यटकों की मौत
Leave a comment
Leave a comment
