मंडी/परी शर्मा: मंडी जिला की कार्टिंग रेसर श्रिया लोहिया के नाम एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई है। श्रिया लोहिया अब जेके टायर मोटरस्पोर्टस टीम का हिस्सा बन गई हैं। जेकेे टायर मोटरस्पोर्टस ने अपने स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत श्रिया को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। हाल ही फ्रांस के पॉल रिकार्ड सर्किट मे हुए एफआईए गर्ल्स ऑन ट्रैक इंवेट मे हिस्सा लेने के बाद घर लौटी श्रिया ने ये जानकारी साझा की है।

मोटरस्पोर्टस केे विकास और देश की युवा प्रतिभाओं को अंतराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए जेके टायर ने हाल ही मोटरस्पोर्टस मे घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली दो प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़ने की घोषणा की है। जिनमे एक बैंगलोर के 15 वर्षीय रूहान अल्वा और दूसरी हिमाचल की 14 वर्षीय श्रिया लोहिया हैं। बता दें कि सुंदरनगर के महादेव की 14 वर्षीय श्रिया लोहिया इंडिया की सबसे कम उम्र की कार्टिंग रेसर है। श्रिया मौजूदा समय मे 125 सीसी मोटर के साथ ट्रैक पर उतरती हैं। अगले साल 15 साल की होने पर श्रिया का फार्मूला रेसर का लाईसेंस बन जाऐगा और इस लाईसेंस के बनने के बाद श्रिया 13 सौ से लेकर 16 सौ सीसी मोटर के साथ ट्रैक पर उतरेगीं। श्रिया लोहिया रफतार के इस खेल मे चार साल के दौरान अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 13 खिताब जीत चुकी है।

