By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मणिकर्ण में युवकों द्वारा मारपीट मामले को लेकर जनता में रोष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > मणिकर्ण में युवकों द्वारा मारपीट मामले को लेकर जनता में रोष
crimehimachal

मणिकर्ण में युवकों द्वारा मारपीट मामले को लेकर जनता में रोष

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/03/06 at 11:10 PM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मणिकर्ण में बीती रात के समय पर्यटकों के द्वारा मचाए गए हुए हुड़दंग के मामले को लेकर सोमवार सुबह हाथी थान में कुल्लू पुलिस ने नाका लगा दिया था। लेकिन अब नाका हटाकर पर्यटकों को मणिकरण भेजा जा रहा है। इसके अलावा सीपीएस सुंदर ठाकुर, डीआईजी मधुसूदन शर्मा भी पुलिस बल के साथ मणिकर्ण में पहुंच गए हैं । वहीं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई इस मुद्दे को लेकर वार्ता की जा रही है। हालांकि मारपीट करने वाले युवकों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस प्रशासन सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी पहचान करने में जुट गई है। लेकिन देर रात हुए इस प्रकरण के बाद मणिकरण घाटी में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है।

पर्यटकों ने गाड़ियों को पत्थर मारकर शीशे तोड़े

रविवार देर रात को पंजाब के लोगों ने हाथ मे डंडे लेकर रास्ते मे जो भी दिखा उसके साथ मारपीट करनी शुरू की। इस दौरान पांच लोगों को चोटें भी आई है। इतना ही नहीं इन पर्यटकों ने 12 गाड़ियों को पत्थर मारकर शीशे तोड़े क्षतिग्रस्त किया। एक गाड़ी के सभी शीशे तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया गया हैं। युवकों ने कई घरों पर पत्थर भी फेंके। स्थानीय लोगो के अनुसार पंजाब के लोग हाथ मे झंडे लेकर चले हुए थे। इन लोगों ने रात को बाजार में दहशत का माहौल बनाया। इनको रास्ते में जो भी मिला उसकी पिटाई कर डाली और पूरे रास्ते में शोर मचाते हुए बोतलें तोड़ी और हाथों में ईंट लेकर रास्ते मे जो भी देखा उस पर हमला कर दिया। यही नहीं लोगों के घरों में पत्थर फैंके और कई मकानों को क्षति पहुंचाई। कई मकानों के शीशे भी टूटे और बाजार व आस पास में खौफ का माहौल रहा। एक ढाबे में भी जबरन घुसे और वहां मारपीट पर उतारू हो गए। इससे पहले रविवार दिन को मनाली के ग्रीन टेक्स वैरियर पर भी पंजाबी पर्यटकों ने ग्रीन टेक्स देने को लेकर हंगामा किया था और करीब 100 मोटरसाइकिल खड़े करके नारेबाजी की थी।

स्थानीय दुकानदार का यह कहना

स्थानीय दुकानदार का कहना है कि मारपीट करने वाले युवाओं ने कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की और मंदिर में भी पथराव किया है। जिससे पूरी घाटी में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को ऐसे आरोपी युवकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

मामले में कानूनी कार्रवाई करने में जुटा प्रशासन

डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग का कहना है कि इस मामले को लेकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि ब ग्रामीणों के साथ भी बैठक की गई है और शांति व्यवस्था को बहाल किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने में जुट गया है।

आरोपियों पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई

डीआईजी मधुसूदन शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

TAGGED: Kullu assault by youths in Manikarna
Chandrika March 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ में इंसानियत हुई शर्मसार , सल्लेवाल में नाली के साथ मिला नवजात बच्ची का शव
Next Article जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा समाधान-SP कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?