मंडी,धर्मवीर (TSN)-बीते एक साल से अपनी मांगों को लेकर संर्घषरत्त हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने अब बैंक प्रबंधन के खिलाफ आदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है।सोमवार को हिप्र ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ व हिप्र ऑफिसर आर्गेनाईजेशन ने प्रधान कार्यालय मंडी के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन किया और मांगे पूरी न होने पर प्रबंधन के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। इससे पूर्व सभी बैंक कर्मियों ने मंडी के सेरी मंच से लेकर जेल रोड़ स्थित प्रधान कार्यालय तक एक विरोध रैली भी निकाली। इस रैली में पूरे प्रदेश से 270 से अधिक बैंक साखाओं के सैंकड़ों कर्मियो ने भाग लिया।
12वें बीपीएस को पूर्णतया लागू करने सहित अन्य उठाई मांग
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बैंक कर्मियों के द्वारा यह धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन पर उन्हें प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए। इस मौके पर हिप्र ऑफिसर आर्गेनाजेशन अध्यक्ष चंद्र वीर सिंह कटोच ने बताया कि बैंक कर्मियों की 12वें बीपीएस को पूर्णतया लागू करने सहित अनावश्यक टेबुलर, चार्ज शीट, कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा,सफाई कर्मचारियों की अदायगी से छेड़छाड़, पदोन्नति व ट्रांसफर में अनियमियता इत्यादि को आधा दर्जन से अधिक मांगेे है।बार-बार नोटिस देने के बाद भी बैंक प्रबंधन बैंक प्रबंधन द्वारा उनकी यह मांगें नहीं मानी जा रही है।जिसके बाद अब उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।
वहीं हिप्र ऑफिसर आर्गेनाईजेशन महासचिव विशाल शमो ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रदर्शन के बाद भी बैंक प्रबंधन की नींद नहीं खुलती है तो अगले महीने 28 अक्टूबर से हिप्र ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं को बंद रखा जाएगा। इसके उपरांत नवंबर महीने में दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक के एचओ के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगाा।जिसकी सारी जिम्मेदारी हिप्र ग्रामीण बैंक प्रबंधन की होगी। इसके बाद भी उनकी मांगों पर गौर नहीं जाता है तो बैंक कर्मी किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहेंगे,जिसकी रणनीति नंवबर महीने बैठक कर तैयार की जाएगी।
