हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-गोपालपुर चिड़ियाघर बंद करने की कोई चर्चा नहीं हुई है।गोपालपुर चिड़ियाघर अभी भी चल रहा है,लेकिन चिड़ियाघर को और बेहतर बनाने की योजना बनाई जा रही है।अब नए लुक में चिड़ियाघर नजर आएगा जिसके लिए विभाग ने योजना बना ली है।
योजना के आधार पर केसेज और वर्किंग एरिया ग्लास विंड के होंगे.जिससे केसेज के अंदर के जानवरों और बाहर से आए हुए दर्शकों को अच्छा लगे।चिड़ियाघर को और बड़ा बनाने के लिए कोई स्कोप नहीं है।चिड़ियाघर के कुछ स्थानों को रेस्क्यू सेंटर बनाए जा सकते है इसको लेकर चर्चा की जा रही है।
अब चिड़ियाघर के कुछ स्थानों में बनेंगे रेस्क्यू सेंटर
डीएफओ वाइल्ड लाइफ रेजिनोल्ड रॉयस्टन ने कहा कि गोपालपुर चिड़ियाघर में घायल जानवरों को उपचार के लिए जाता है।चिड़ियाघर के कुछ स्थानों को रेस्क्यू सेंटर बनाने के लिए चर्चा की जा रही है।रेस्क्यू सेंटर में ऑपरेशन थिएटर लेबोरेटरी स्थापित की जाएगी जहां घायल जानवरों को रेस्क्यू कर उनका उपचार किया जा सके।कांगड़ा,बिलासपुर,हमीरपुर व पालमपुर के जितने भी जानवर रेस्क्यू किए जाएंगे उनको यहीं पर लाया जाएगा।
