By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मैं 18 घंटे काम करने का आदी, अधिकारी भी डाल लें आदत: मुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > मैं 18 घंटे काम करने का आदी, अधिकारी भी डाल लें आदत: मुख्यमंत्री
political

मैं 18 घंटे काम करने का आदी, अधिकारी भी डाल लें आदत: मुख्यमंत्री

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/01/03 at 7:06 PM
Share
राहुल चावला,धर्मशाला: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 3 सप्ताह से अधिक का समय बीत गया हैं। सरकार बनने के बाद मंगलवार को अपना पहला कार्यक्रम जन आभार रैली के रूप में प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन आभार रैली को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन चुनावों में कांगड़ा से 10 सीटें कांग्रेस को जिताने के लिए कांगड़ा की जनता का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंच से कहा कि वह 18 घंटे काम करने के आदी हैं, अफसर भी यह आदत डाल लें। कांग्रेस सरकार में काम करने वाले मेहनती अधिकारियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को धर्मशाला के जोरावर मैदान में तपोवन विधानसभा के निकटवर्ती मैदान में सीएम ने कहा कि सबसे बड़े जिला की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। वह इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
हजारों लोगों को संबोधित करते हुए सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने आगे कहा कि वह अपनी पहली कैबिनेट की मीटिंग पूरे मंत्रिमंडल के साथ करेंगे। इस मीटिंग के बाद वह पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। मंत्रिमंडल का गठन अति शीघ्र होने वाला हैं। उन्होंने हिमाचल में ओल्ड पेंशन की बहाली को फिर से दोहराते हुए कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को उनका हक दिलाकर रहेंगे। साथ ही प्रदेश में एक लाख नौकरियां भी दी जाएंगी। सभी दस गारंटियां पूरी की जाएंगी।
पूर्व जयराम सरकार पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि अब प्रदेश में पैसे से नहीं, बल्कि पारदर्शिता से नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर माह 1500 रुपए दिए जाने पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रदेश में 9 माह में 900 संस्थान खोल दिए। कांग्रेस सरकार अभी भाजपा के कार्यों का मूल्यांकन कर रही हैं। इन संस्थानों के लिए न बजट था और न ही कर्मचारी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले नहीं किए जाएंगे उनसे काम लेंगे। भर्ती की प्रक्रिया 60 दिनों में पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाएगी।
सरकार को बने 22 दिन ही हुए अभी से रोना शुरू हो गए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
आभार रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री गदगद हुए। उन्होंने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर अभी से ही रोना शुरू हो गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार को बने अभी 22 दिन ही हुए हैं, अभी तो समय काफी लंबा है। सरकार सेटल हो रही है और सरकार चलेगी नहीं, दौड़ेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब प्रदेश नौकरियां नहीं बिकेंगी, क्योंकि अब मैरिट का समय आ गया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को मंत्रिमंडल के विस्तार की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं, बल्कि भाजपा को 5 साल विपक्ष में बैठने की तैयारी करनी चाहिए।
TAGGED: aabhaar really, CM, Dharmashala, sukhu
admin January 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायक सुखराम चौधरी पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार,कहा कांग्रेस बदले की भावना से कर रही काम
Next Article कांग्रेस की आभार रैली के हीरो रहे सुधीर शर्मा, गृह क्षेत्र में हज़ारों की भीड़ जुटाकर किया शक्ति प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

शिमला में भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?